सक्ती। जिले के विकासखंड डभरा अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान चुरतेली में वितरित किए जा रहे चावल की गुणवत्ता को लेकर प्राप्त शिकायत पर प्रशासन ने जांच कार्रवाई की।


कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन के निर्देशानुसार गठित जांच दल ने उचित मूल्य दुकान चुरतेली पहुंचकर भंडारित चावल की गुणवत्ता की जांच की। जांच के दौरान भंडारित चावल निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पाया गया।
वहीं, जांच दल द्वारा हितग्राहियों से भी खाद्यान्न की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली गई। हितग्राहियों ने मानक गुणवत्ता का खाद्यान्न प्राप्त होने की पुष्टि की।
प्रशासन के अनुसार, जांच में चावल की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गई। खाद्यान्न वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा निगरानी जारी रखी जाएगी।
