सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला में वर्षों से लंबित जनहित की मांगों को लेकर कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन किया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यमंत्री के नाम 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन तहसीलदार, बरमकेला को सौंपा गया।

बरमकेला के समग्र विकास को लेकर क्षेत्र में एक बार फिर आवाज़ बुलंद हुई है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के संयुक्त तत्वावधान में क्षेत्र की वर्षों से लंबित 7 सूत्रीय जनहित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

तहसीलदार, बरमकेला के माध्यम से सौंपे गए ज्ञापन में क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गईं। इनमें बरमकेला में अनुविभागीय कार्यालय की स्थापना, उप पंजीयक कार्यालय, 100 बिस्तरों वाले अस्पताल, उप कोषालय, सर्किट हाउस, बी.एड./डी.एड. कॉलेज तथा नर्सिंग कॉलेज की स्थापना प्रमुख रूप से शामिल हैं।
ज्ञापन सौंपने पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि बरमकेला लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं और प्रशासनिक संस्थानों की कमी से जूझ रहा है। इन मांगों के पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा।

कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि इन जनहित मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बरमकेला के विकास और जनता के अधिकारों की लड़ाई लगातार जारी रहेगी।बरमकेला के विकास से जुड़े इन मुद्दों को लेकर हमारा संघर्ष लगातार जारी रहेगा। जब तक क्षेत्र की जायज़ मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हम लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ उठाते रहेंगे।”
बरमकेला के विकास से जुड़े इन मुद्दों को लेकर हमारा संघर्ष लगातार जारी रहेगा। जब तक क्षेत्र की जायज़ मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हम लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ उठाते रहेंगे।”
कमलेश कुर्रे,
सचेत भारत 24 न्यूज़, बरमकेला।
