प्रेस विज्ञप्ति|
▪️अति पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी की अगुवाई में सारंगढ़ पुलिस ने बाहर से आए व्यक्तियों एवं किराएदारों के सत्यापन हेतु चलाया सघन चेकिंग अभियान.
° किरायेदारों के सत्यापन हेतु चलाया गया विशेष अभियान, 04 टीमों ने 100 से अधिक घरों में जाकर किया भौतिक सत्यापन.
▪️आदतन अपराधियों की गतिविधियों पर रख रही है सतत निगाह.
° मकान मालिक समाधान ऐप के माध्यम से भी करा सकते हैं, किराएदारों का सत्यापन.
जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय के द्वारा सारंगढ़ शहर में निवासरत किरायेदारों एवं मकान मालिकों का सत्यापन की प्रक्रिया कड़ाई से करने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। इसी तारतम्य में आज दिनांक 19-06-2026 को थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत् कमलानगर, पठार पारा,चौहान पारा, फुलझरिया पारा,बस स्टैंड,प्रताप गंज में पुलिस की 04 टीमों के द्वारा घर घर जाकर मकान में निवासरत लोगों का भौतिक सत्यापन किया गया।


साथ ही साथ मकान मालिकों को किरायेदार की जानकारी देने के सम्बंध में पूर्व में पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश से अवगत कराया। एक ही दिन में 04 टीम के द्वारा कुल 100 से अधिक घरों की सघन चेकिंग की गई। साथ ही, संदिग्ध लोगों पर लगातार निगाह रखी जा रही है एवं उनके मूल निवास स्थान के थानों से पूर्व आपराधिक रिकार्ड की जानकारी मंगाई जा रही रही है।किराएदारों के सत्यापन के दौरान मकान स्वामियों को समाधान एप के संबंध में भी जानकारी दी गई तथा उसके महत्व को बताते हुए समाधान एप के माध्यम से किराएदारों के सत्यापन हेतु प्रेरित किया गया।
अति. पुलिस अधीक्षक जिला सारंगढ़ श्रीमती निमिषा पाण्डेय ने कहा कि इस प्रकार की सघन चेकिंग लगातार जारी रहेगी तथा नगर वासियों से अधिक से अधिक किरायेदार सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण कर पुलिस को सहयोग करने की अपील की गई।
