जांजगीर से बड़ी खबर…
हाईवे किनारे संचालित ढाबा संचालकों को प्रशासन और पुलिस की सख्त समझाइश। अब सड़क किनारे बड़े मालवाहक वाहन, ट्रक और ट्रेलर खड़े करने पर रहेगी रोक।
सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ढाबा संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि उनके यहां आने वाले वाहन चालक अपने वाहन हाईवे या सड़क के किनारे खड़े न करें। सड़क किनारे भारी वाहनों के खड़े होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है और यातायात भी प्रभावित होता है।
नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी वाहन चालकों और ढाबा संचालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
