🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | सारंगढ़-बिलाईगढ़
कलेक्टर के नाम और फोटो से बनी फर्जी फेसबुक आईडी! लोगों को भेजे जा रहे मैसेज, कलेक्टर ने किया सावधान

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले की कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर कथित तौर पर एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल के माध्यम से कुछ लोगों को मैसेज भी भेजे गए हैं।
मामले की जानकारी कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने जिलेवासियों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल कर बनाई गई किसी भी फर्जी फेसबुक आईडी से आने वाले मैसेज पर भरोसा न करें और ऐसे संदेशों को नजरअंदाज करें।
फर्जी आईडी सामने आने के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि आखिर कलेक्टर के नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कर यह प्रोफाइल किसने बनाई और लोगों को मैसेज भेजने के पीछे उसका उद्देश्य क्या है।
मामले में संबंधित फेसबुक आईडी की पहचान कर उसके संचालन करने वाले व्यक्ति तक पहुंचना और पूरे प्रकरण की जांच करना अहम माना जा रहा है।
वहीं, प्रशासन की ओर से भी लोगों से अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर किसी भी संदिग्ध प्रोफाइल, मैसेज या लिंक के झांसे में न आएं। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों या पुलिस को इसकी सूचना दें।
फिलहाल, लोगों से अपील है कि कलेक्टर के नाम से आने वाले किसी भी संदिग्ध फेसबुक मैसेज की पुष्टि किए बिना उस पर प्रतिक्रिया न दें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें।
