समाज के सचिव अधिवक्ता एवं कांग्रेस नेता मुकेश साहू ने मंत्री जी से किया कई विभिन्न विषयों पर वार्तालाप


राम गोपाल साहू के नेतृत्व में दानसरा बैरियर में किया गया स्वागत
जिला कांग्रेस कमेटी सारंगढ़ बिलाईगढ़ परिवार ने उपस्थिति दर्ज कराई और किया ताम्रधवज साहू का तारीफ
सारंगढ़ बिलाईगढ़!!पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का दानसरा बैरियर में हुआ भव्य स्वागत, अधिवक्ता मुकेश साहू के नेतृत्व में कई मुद्दों पर हुई चर्चा
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला अंतर्गत दानसरा बैरियर के पास छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का कांग्रेस पार्टी के नेताओं और तहसील साहू संघ के पदाधिकारियों द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। यह स्वागत कार्यक्रम राम गोपाल साहू के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर तहसील साहू संघ के पदाधिकारी एवं समाज के सक्रिय सचिव, अधिवक्ता व कांग्रेस नेता मुकेश साहू ने पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू से मुलाकात की। इस दौरान उनके बीच विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर महत्वपूर्ण वार्तालाप हुआ। नेताद्वय ने क्षेत्र की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और संगठन की मजबूती को लेकर भी विचार-विमर्श किया।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी सारंगढ़-बिलाईगढ़ परिवार के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान सभी ने पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के कार्यकाल और उनके जनहित के कार्यों की सराहना करते हुए उनकी जमकर तारीफ की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी को हमेशा मजबूती मिली है और उनका यह दौरा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने वाला रहा है।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान राम गोपाल साहू, अधिवक्ता मुकेश साहू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस जन एवं साहू समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
