सारंगढ़-बिलाईगढ़ में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने समय-सीमा (टीएल) बैठक में सभी विभागों को तय समय में जिम्मेदारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।


सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा (टीएल) बैठक में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने सभी विभागों को सौंपे गए कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि स्वतंत्रता दिवस का आयोजन गरिमापूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
कलेक्टर ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋषिकेश तिवारी को स्वतंत्रता दिवस आयोजन का नोडल अधिकारी नियुक्त किया। उन्होंने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन, जनदर्शन एवं अन्य लंबित प्रकरणों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निराकरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आम जनता की शिकायतों का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।
इसके अलावा एग्रीस्टेक के तहत किसान पंजीयन तथा विकसित भारत “जी राम जी” योजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक हितग्राहियों तक पहुंच सके।
बैठक में पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी सहित सभी जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
सचेत भारत 24 न्यूज़, सारंगढ़-बिलाईगढ़।
