सिंघीचुवा में प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र के विरोध में ग्रामीणों का बड़ा प्रदर्शन
सारंगढ़। जिले के ग्राम सिंघीचुवा, धाराशिव और रिकोटार के सैकड़ों ग्रामीण प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र के विरोध में एकजुट होकर प्रशासन के समक्ष पहुंचे। ग्रामीणों ने अपनी आपत्तियां दर्ज कराते हुए ज्ञापन सौंपा और प्रस्तावित परियोजना का विरोध जताया।
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने “जल, जंगल, ज़मीन हमारी है… हम अपनी ज़मीन नहीं देंगे” जैसे नारों के साथ अपनी मांगों को बुलंद किया। उनका कहना है कि प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र से खेती, पर्यावरण और स्थानीय लोगों की आजीविका प्रभावित हो सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से उनकी आपत्तियों पर गंभीरता से विचार करने और उनकी सहमति के बिना किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन ऐसा विकास होना चाहिए जिससे स्थानीय लोगों के अधिकार, पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।
अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन ग्रामीणों की आपत्तियों पर क्या निर्णय लेता है और इस मामले में आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।
आपकी क्या राय है? क्या विकास परियोजनाओं में स्थानीय लोगों की सहमति और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता मिलनी चाहिए? अपनी राय हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
सारंगढ़ और आसपास की हर बड़ी खबर सबसे पहले देखने के लिए जुड़े रहें – सचेत भारत 24 न्यूज़ के साथ।
