बरमकेला।मनरेगा से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस द्वारा आयोजित “मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा” आगामी 28 जनवरी 2026, बुधवार को बरमकेला क्षेत्र मे निकाली जाएगी। इस पदयात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज शामिल होंगे। आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ कार्यक्रम समन्वयक विकाश शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, सारंगढ़ उत्तरी विधायक गनपत जांगड़े, बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राणलाल लहरे, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार, पूर्व सांसद पुष्पा देवी, पूर्व विधायक पद्मा घनश्याम मनहर सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता, निर्वाचित जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पदयात्रा की शुरुआत दोपहर 2 बजे बहलीडीह से होगी। इसके बाद यात्रा 3 बजे लामीपाली, 3:30 बजे सेमीकोट, 4 बजे चिंगरीडी होते हुए शाम 4:30 बजे पिक्रीपाली पहुंचेगी, जहां समापन होगा।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर पटेल ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि पदयात्रा के माध्यम से मनरेगा से जुड़े मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
