सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5.4 लीटर अवैध शराब और बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार
सक्ती/चंद्रपुर। जिले के थाना चंद्रपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 लीटर 400 एमएल देशी एवं अंग्रेजी शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा, शराब एवं नशीले मादक पदार्थों पर रोकथाम के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी चंद्रपुर द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था। 11 जून 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम हरदी निवासी गिरधारी लाल चौहान अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की में अवैध शराब रखकर मिरौनी चौक की ओर जा रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी गिरधारी लाल चौहान (46 वर्ष), पिता सोनसाय चौहान, निवासी ग्राम हरदी, थाना चंद्रपुर को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल 5 लीटर 400 एमएल देशी एवं अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को 12 जून 2026 को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक राम गिलाश लहरे, आरक्षक राजेश पैकरा, माधुलाल सिदार एवं मुकेश सिदार का विशेष योगदान रहा।
सचेत भारत न्यूज़ 24 के लिए सक्ती से रिपोर्ट।
