सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने, खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने, बढ़ती महंगाई और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया।
वीओ-1 :
प्रदेश किसान कांग्रेस के निर्देशानुसार जिला किसान कांग्रेस सारंगढ़-बिलाईगढ़ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान, कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने, खाद की कालाबाजारी रोकने तथा कृषि क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
वीओ-2 :
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि किसान देश के अन्नदाता हैं और उनकी समस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। साथ ही पेट्रोल, डीजल और खाद्य सामग्री की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर भी केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई गई। प्रदर्शन के दौरान किसानों के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।
बाइट :
(कांग्रेस नेता/किसान कांग्रेस पदाधिकारी की बाइट)
वीओ-3 :
इस अवसर पर सारंगढ़ विधायक उतरी गणपत जांगड़े, बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, पूर्व अध्यक्ष अरुण मालाकार, जिला किसान कांग्रेस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कांग्रेसजन, ब्लॉक, मंडल एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता तथा प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



आउट्रो :
किसान कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
सारंगढ़ से कैमरा पर्सन के साथ, मैं ___
_____, सचेत भारत न्यूज़ 24।
