रायगढ़ – नशीली कोल्ड ड्रिंक से बेहोश कर महिला से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर महीनों तक करता रहा शोषण,,
रायगढ़ | छाल थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म के जघन्य मामले ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म, फिर अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को छाल पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता की शिकायत पर थाना छाल में बीएनएस की धारा 64(2)(एम) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी चन्द्रभान यादव ने घर में अकेला पाकर वारदात को अंजाम दिया और उसके बाद डर और ब्लैकमेलिंग के जरिए लंबे समय तक शोषण करता रहा।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बिना देरी किए महिला थाना टीम के माध्यम से पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
