सैनिकों के सम्मान में ‘ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र अभियान 2026’
Modern Public School Gatadih में रक्षा सूत्र भेंट कर जवानों के प्रति जताया सम्मान
गटाडीह। देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों के प्रति सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से ‘ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र अभियान 2026’ के तहत Modern Public School Gatadih में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से देश की रक्षा में जुटे सैनिकों, पुलिसकर्मियों, अर्धसैनिक बलों एवं आपदा राहत कर्मियों के सम्मान में रक्षा सूत्र भेंट किए गए। इस पहल के माध्यम से जवानों तक यह संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया कि पूरा देश उनके साहस, त्याग और समर्पण का सम्मान करता है
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। रक्षा सूत्र को केवल राखी नहीं, बल्कि सुरक्षा, स्नेह और सम्मान का प्रतीक बताते हुए जवानों के मनोबल को बढ़ाने का संकल्प लिया गया
‘ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र–2026’ अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज में राष्ट्रप्रेम तथा देश की सुरक्षा में योगदान देने वाले जवानों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है। छत्तीसगढ़ में भी इस अभियान के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर रक्षा सूत्र सैनिकों तक पहुंचाने की पहल की जा रही है। �
