सड़क और स्कूल भवन की मांग को लेकर ग्रामीणों ने डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,17 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना की चेतावनी
सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के सरसीवा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत सरधाभाठा-बालपुर के ग्रामीणों ने क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर शुक्रवार को डिप्टी कलेक्टर ऋचा सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पेंड्रावन–सरधाभाठा–बालपुर–कोसीर मार्ग के निर्माण, चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के साथ ही बालपुर में संचालित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के भवन निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराने की मांग की गई।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की जर्जर स्थिति के कारण रोजाना आवागमन में भारी परेशानी होती है। बारिश के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते हैं, जिससे विद्यार्थियों, किसानों, मरीजों तथा आम नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल का भवन नहीं बनने से विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
ज्ञापन में शासन-प्रशासन से मांग की गई है कि दोनों कार्यों पर 15 अगस्त 2026 तक सकारात्मक निर्णय लेते हुए निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाए। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि य
