जांजगीर-चांपा: प्राथमिक स्कूल के प्रधानपाठक पर गंभीर आरोप, कक्षा में आपत्तिजनक हालत में मिलने का दावा, जांच शुरू
जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ विकासखंड के ग्राम डोंगाकोहरौद स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ प्रधानपाठक पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि प्रधानपाठक कक्षा में आपत्तिजनक स्थिति में बैठे थे। बच्चों ने इसकी जानकारी अपने अभिभावकों को दी, जिसके बाद परिजन स्कूल पहुंचे और मौके पर नाराज़गी जताई।
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानपाठक के मोबाइल में अश्लील वीडियो भी चल रहा था। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम स्कूल पहुंची और प्रधानपाठक को पूछताछ के लिए पामगढ़ थाना ले जाया गया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं शिक्षा विभाग भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रहा है। जांच पूरी होने के बाद तथ्य सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
नोट: फिलहाल यह मामला आरोपों के आधार पर सामने आया है। आधिकारिक जांच पूरी होने के बाद ही सभी तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।
