बकुलाही स्थित रियल इस्पात स्टील प्लांट में गुरुवार को डीएससी कोयला भट्ठे में हुए विस्फोट से बड़ा हादसा हो गया. भट्ठे के आसपास सफाई कर रहे सात से अधिक मजदूरों की गर्म कोयले से झुलसकर मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य मजदूर घायल बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई है.
बकुलाही स्थित रियल इस्पात स्टील प्लांट में गुरुवार को एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया. डीएससी कोयला भट्ठे में हुए विस्फोट के दौरान सात से अधिक मजदूरों की मौत हो गई है. हादसे के वक्त मजदूर भट्ठे के आसपास सफाई का काम कर रहे थे.
गर्म कोयले से बुरी तरह झुलसे मजदूर
अचानक हुए विस्फोट के बाद मजदूर गर्म कोयले की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में कुछ अन्य मजदूरों के घायल होने की भी सूचना है. हालांकि, उनकी स्थिति को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
