🎙️ ब्रेकिंग न्यूज | सारंगढ़-बिलाईगढ़
फिर सड़क हादसा… घाटी में यात्री बस पलटी, बाल-बाल बचे यात्री!
सारंगढ़-बरमकेला मुख्य मार्ग से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
चनामुड़ा से पहले घाटी में एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के मुताबिक, बंटी बस सर्विस की यह बस बरमकेला से रायपुर के लिए रवाना हुई थी। बस में करीब चार यात्री, चालक, खलासी और कंडक्टर सहित कुल लोग सवार थे।
बताया जा रहा है कि सड़क किनारे की मिट्टी धंसने के कारण बस का संतुलन बिगड़ गया, जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
हालांकि राहत की सबसे बड़ी बात यह है कि हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई और बस में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही बरमकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
फिलहाल हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
देखिए हादसे का वीडियो…
ऐसी ही ताजा और स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहिए
SACHET BHARAT 24 NEWS के साथ।
खबर वही, जो आपके काम की।
