बिलाईगढ़। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एसडीओपी बिलाईगढ़ श्रीमती दीपिका मिंज द्वारा आदतन गुंडा-बदमाशों एवं पूर्व में चोरी जैसे अपराधों में संलिप्त रहे आरोपियों की परेड कराई गई।
इस दौरान थाना सरसीवा, बिलाईगढ़, भटगांव और सालिहा क्षेत्र के बदमाशों की हाजिरी ली गई। बिलाईगढ़ अनुभाग क्षेत्र के करीब 30 नामी बदमाश इस परेड में उपस्थित रहे।
परेड के दौरान एसडीओपी दीपिका मिंज ने सभी बदमाशों को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए स्पष्ट कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति दोबारा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, अवैध कारोबार, चोरी या शांति भंग करने के प्रयास में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस द्वारा इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखना और आम नागरिकों के बीच सुरक्षा का माहौल कायम करना है।
इस दौरान एसडीओपी बिलाईगढ़ श्रीमती दीपिका मिंज के साथ थाना प्रभारी सरसीवा निरीक्षक स्वराज त्रिपाठी, थाना प्रभारी बिलाईगढ़ निरीक्षक राजेश चंद्रवंशी एवं चौकी प्रभारी बेलादुला सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
बिलाईगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियों को लेकर पुलिस अब सख्त रुख अपना रही है।
