सक्ती जिले से एक महत्वपूर्ण खबर…
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने थाना डभरा का वार्षिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रिकॉर्ड, कार्यालयीन व्यवस्था, साफ-सफाई और पुलिस कर्मियों के अनुशासन का निरीक्षण किया। साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर एकता वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
🎙️ खबर विस्तार से
सक्ती जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) ने 30 जुलाई को थाना डभरा का वार्षिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालयीन व्यवस्था, अभिलेखों एवं रिकॉर्ड का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने थाना स्टाफ के टर्नआउट, अनुशासन और कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा बेहतर पुलिसिंग और जनता को त्वरित एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में “एकता वृक्षारोपण” अभियान के तहत थाना परिसर में पौधरोपण भी किया गया। एसपी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और अधिक से अधिक पौधे लगाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण तैयार किया जा सकता है।
वार्षिक निरीक्षण के दौरान थाना डभरा के अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
फिलहाल इतना ही, ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहिए सचेत भारत 24 न्यूज़ के साथ।
