🚨 “ऑपरेशनप्रहार” के तहत चक्रधरनगर पुलिस की कार्रवाई— 29 संदिग्ध कबाड़ी और फेरीवालों को थाने लाकर की गई तस्दीक
🚨 संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और चोरी के स्रोत पर कार्रवाई के लिए चलाया गया विशेष अभियान
🚨 संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्तता की सूचना पर क्षेत्र से चिन्हित कर थाने लाए गए 29 व्यक्ति
🚨 सभी संदिग्धों के फिंगरप्रिंट लेकर सत्यापन, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर दी गई कड़ी चेतावन
🚨 चोरी, अवैध कबाड़ कारोबार और संदिग्ध गतिविधियों पर रायगढ़ पुलिस का लगातार प्रहार जारी— एसएसपी शशि मोहन सिंह Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस

रायगढ़, 10 मई । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों, चोरी और अवैध कबाड़ के स्रोतों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशनप्रहार” के तहत आज चक्रधरनगर पुलिस द्वारा विशेष सत्यापन अभियान चलाया गया। नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में सक्रिय संदिग्ध कबाड़ बीनने वालों एवं फेरीवालों की तस्दीक करते हुए कुल 29 संदिग्ध व्यक्तियों को थाना चक्रधरनगर लाकर पूछताछ और सत्यापन की कार्रवाई की।
